Trusted Source Image

Satya Niketan Building Collapse: पीजी हॉस्टल की इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे से 11 लोगों को निकाला गया

Press Trust of India | September 7, 2026 | 11:27 AM IST | 2 mins read

बयान के मुताबिक, ''इन 11 लोगों में 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत में लाए गए एक अन्य व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया।"

पुलिस ने इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (इमेज-एक्स/@KraantiKumar)
पुलिस ने इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (इमेज-एक्स/@KraantiKumar)

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा और मलबे से अब तक कुल 11 लोगों को निकाला गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक बयान में बताया कि सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद 11 लोगों को उसके जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया।

बयान के मुताबिक, ''इन 11 लोगों में 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत में लाए गए एक अन्य व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।"

एक व्यक्ति के एक अंग का ऑपरेशन किया गया है। मामूली रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डीयू के दक्षिणी परिसर के पास स्थित इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पेइंग गेस्ट आवास के रूप में किया जा रहा था।

Satya Niketan Building Collapse: कल दोपहर डेढ़ बजे ढही इमारत

इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी कल दोपहर करीब डेढ़ बजे यह ढह गई। 'पेइंग गेस्ट' वह व्यक्ति होता है जो किसी मकान या आवास में किराया देकर रहता है, जहां अक्सर भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) समेत कई एजेंसियां रातभर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रहीं।

Also readDelhi Building Collapse: इमारत ढहने से हुई मौतों पर डीयू ने जताया दुख; छात्र संगठनों की जवाबदेही की मांग

Delhi PG Hostel Building Collapse: मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) ने कहा, ''रात में एक और व्यक्ति को मलबे से निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।'' उन्होंने बताया कि घटना से कथित तौर पर जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

सम्बंधित खबर

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications