UP RO ARO Paper Leak: यूपी आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले में पूर्व महिला प्रिंसिपल गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज
Santosh Kumar | September 27, 2024 | 12:34 PM IST | 2 mins read
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, पारुल के पिता पीटर बलदेव को कुछ महीने पहले धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा फरवरी में आयोजित आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज के बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज की पूर्व महिला प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को गिरफ्तार किया है।
पूर्व प्रिंसिपल पर पेपर लीक गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। 11 फरवरी को आयोजित आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 72 का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी और जांच यूपी एसटीएफ की लखनऊ यूनिट को सौंप दी गई थी।
एसटीएफ की जांच में पता चला है कि आरओ/एआरओ का पेपर बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज से लीक हुआ था। पेपर लीक मामले में बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल पारुल सोलोमन की संलिप्तता सामने आई है।
UP RO ARO Paper Leak: आरोपियों से पूछताछ में हुआ खुलासा
इससे पहले एसटीएफ ने म्योराबाद निवासी अर्पित विनीत यशवंत, डॉ. शरद सिंह पटेल, अभिषेक शुक्ला और कमलेश कुमार पाल को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ में स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पारुल सोलोमन का नाम प्रकाश में आया था।
पारुल सोलोमन ने ही आरोपी अर्पित विनीत यशवंत को नियुक्त किया था। वह स्कूल में परीक्षा संबंधी काम देखता था। आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल की मदद से परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इस मामले में एसटीएफ आगे की जांच कर रही है।
Also read UPPSC Exam Calendar 2024: यूपीपीएससी का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, आरओ-एआरओ की भी डेट घोषित
UP RO ARO Exam Date: पिता भी हो चुके हैं गिरफ्तार
पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34, 120बी, 201, 66 आईटी एक्ट और यूपी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में गिरफ्तार पारुल सोलोमन का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। पारुल मेरठ की रहने वाली है।
एसटीएफ फिलहाल परिवार के बाकी सदस्यों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पारुल के पिता बलदेव सोलोमन को कुछ महीने पहले धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें प्रयागराज ले जाया गया और फिर लखनऊ जेल भेज दिया गया।
बता दें कि एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद अधिकारियों को 6 महीने के भीतर आरओ और एआरओ परीक्षा दोबारा आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। अब यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार