JEECUP 2025 Admit Card: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड jeecup.admissions.nic.in पर जारी, 5 जून से एग्जाम
Santosh Kumar | May 28, 2025 | 06:59 AM IST | 2 mins read
जीकप 2025 प्रवेश परीक्षा 5 से 13 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) ने ग्रुप ए उम्मीदवारों के लिए जीकप 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर एक्टिव है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से जीकप 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल जेईईसीयूपी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। जीकप 2025 प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
जीकप 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए विवरण जैसे नाम, फोटो, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता, हस्ताक्षर और निर्देशों को ध्यान से चेक करें। अगर कोई गलती है तो अधिकारियों से संपर्क करें।
JEECUP Admit Card 2025: जीकप एग्जाम डेट, पैटर्न
जीकप 2025 का पेपर छात्रों को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में दिया जाएगा। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जेईईसीयूपी 2025 के पेपर में उम्मीदवारों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित अनुभाग से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
यूपी पॉलिटेक्निक 2025 प्रवेश परीक्षा विभिन्न ग्रुप के लिए 5 से 13 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। जीकप 2025 परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक यानी एक अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा पैटर्न समेत अन्य जानकारी के लिए छात्र परिषद की वेबसाइट देख सकते हैं।
JEECUP 2025 Admit Card: जीकप एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईईसीयूपी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- जीकप एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UP ITI Admission 2025: यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन scvtup.in पर शुरू, लास्ट डेट 5 जून, जानें फीस, प्रोसेस
एडमिशन के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in/scvt2025 पर जाकर यूपी आईटीआई 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। यूपी आईटीआई ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 जून 2025 तय की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल