UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस भर्ती के लिए कुल 15,75,760 आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा?
Santosh Kumar | September 15, 2025 | 09:36 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने शुल्क भुगतान में आने वाली तकनीकी कठिनाइयों का भी समाधान किया, जिसके फलस्वरूप 3499 अभ्यर्थियों ने शुल्क का भुगतान कर सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) एवं समकक्ष पदों के लिए 15.7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से 11 सितंबर तक जारी रही। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 12 सितंबर सुबह 6 बजे से 15 सितंबर सुबह 6 बजे तक आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर दिया गया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुल्क भुगतान में आने वाली तकनीकी कठिनाइयों का भी समाधान किया, जिसके फलस्वरूप 3499 अभ्यर्थियों ने शुल्क का भुगतान कर सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, 11 सितंबर 2025 तक कुल 15,72,261 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, संशोधन और शुल्क भुगतान के बाद 15 सितंबर 2025 तक कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस एग्जाम डेट जल्द
लिखित परीक्षा की तिथि की सूचना परीक्षा से 4 सप्ताह पहले अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकेंगे। इसके बाद यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर किए जाएंगे।
यूपी पुलिस भर्ती के लिए कुल 4,543 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिसमें सब-इंस्पेक्टर के लिए 4,242 पद, पीएसी प्लाटून कमांडर के लिए 135 पद, विशेष सुरक्षा बल के लिए 60 पद और महिला बटालियन सब-इंस्पेक्टर के लिए 106 पद शामिल हैं।
अगली खबर
]UKSSSC Recruitment 2025: उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन, जानें प्रोसेस
इस भर्ती के तहत राज्य शिक्षा विभाग में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहायक अध्यापक (एलटी) के 128 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार