UP Police Home Guard Result 2026: यूपी पुलिस होमगार्ड रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 107221 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 05:13 PM IST | 2 mins read
यूपीपीआरपीबी ने परीक्षा परिणाम के साथ ही यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 28 जून से यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस होमगार्ड रिजल्ट 2026 और यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी होमगार्ड परीक्षा में उत्तीर्ण 1,07,221 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (DV/ PST) के लिए पात्र हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि डीवी / पीएसटी के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत (Normalized) अंकों में अतिरिक्त योग्यता के अंक जोड़ने के बाद तैयार की गई है। चयन प्रक्रिया के अगले प्रक्रम डीवी/ पीएसटी की तिथि जल्द ही यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Also read MP Police Constable Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
यूपीपीआरपीबी ने बताया कि अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद सभी 6 पालियों में कुल 2 प्रश्नों के संबंध में आपत्तियां उचित पाई गई। अभ्यर्थी अपनी यूपी होमगार्ड अंतिम उत्तर कुंजी 2026 4 जुलाई तक डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “41,424 पदों के सापेक्ष कुल 1,07,221 (लगभग 2.6 गुना) अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रत्येक जिले के लिए विज्ञापित पदों के लिए शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों के कट ऑफ अंक का विवरण प्रत्येक जनपद की पीडीएफ सूची में दिया गया है।”
UP Home Guard Result 2026 Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://uppbpb.gov.in/Home/Notice पर जाएं।
- यूपी होमगार्ड रिजल्ट या अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करें।
- कैंडिडेट अपना रिजल्ट/ फाइनल आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’