Trusted Source Image

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती का शॉर्ट नोटिस 6565 पदों के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 04:13 PM IST | 2 mins read

आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रति माह प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये से 29,900 रुपये तक दिया जाएगा।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 02/2026 के तहत तकनीशियन ग्रेड I (सिग्नल) और ग्रेड III के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 30 जून, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6565 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें आरआरबी तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के 323 और आरआरबी तकनीशियन ग्रेड III के 6242 पद शामिल हैं।

RRB Technician Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • आरआरबी तकनीशियन ग्रेड III - मैट्रिक/ एसएसएलसी उत्तीर्ण किया हो और एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में एक्ट अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
  • आरआरबी तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल - उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।

Also readRRB NTPC UG Answer Key 2026: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-1 आंसर की जारी, 5 जुलाई तक चैलेंज का मौका

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए ग्रेड I सिग्नल पदों के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच और टेक्नीशियन ग्रेड III पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। ग्रेड-I सिग्नल के पद पर चयनित कैंडिडेट का प्रति माह प्रारंभिक मूल वेतन 29,900 रुपये और ग्रेड-III पद का मूल वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा। आरआरबी तकनीशियल भर्ती 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना 30 जून को जारी की जाएगी।

RRB Technician Apply Online 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी टेक्नीशियल भर्ती 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं:

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications