UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल 1,74,316 उम्मीदवार डीवी-पीएसटी के लिए चयनित, जानें कटऑफ
Saurabh Pandey | November 21, 2024 | 04:49 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अंकों का विवरण भर्ती प्रक्रिया पूरा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। श्रेणीवार विज्ञापित पदों के लगभग 2.5 गुना, कुल 1,74,316 अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए शॉर्टलिस्टकिया गया है। इसमें समान कट आफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया गया है।
डीवी और पीएसटी दिसंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। डीवी और पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में बुलाया जाएगा। डीवी राउंड से पहले लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज तैयार करना होगा। जिन जिन डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन होगी, उनकी ऑरिजनल कॉपी और अटेस्टेड फोटो कॉपी तैयार रखना चाहिए।
UP Police Constable Result 2024: शारीरिक परीक्षण
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
UP Police Constable Result 2024: फिजिकल टेस्ट डिटेल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयनित महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है। फिजिकल टेस्ट सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा।
UP Police Constable Cut Off: पुरुष वर्ग कटऑफ लिस्ट
|
कैटेगरी (पुरुष) |
कटऑफ |
|---|---|
|
अनारक्षित |
214.04644 |
|
ईडब्ल्यूएस |
187.31758 |
|
ओबीसी |
198.99599 |
|
एससी |
178.04955 |
|
एसटी |
146.73835 |
Also read UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in पर करें चेक [/Read]
UP Police Constable Cut Off: महिला वर्ग की कटऑफ
|
कैटेगरी (महिला) |
कटऑफ |
|---|---|
|
अनारक्षित |
203.90879 |
|
ईडब्ल्यूएस |
180.23366 |
|
ओबीसी |
189.39256 |
|
एससी |
169.13167 |
UP Police Constable Result 2024: परीक्षा विवरण
पुलिस भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त को करीब 28.91 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। लगभग 19.26 लाख उम्मीदवार 30 और 31 अगस्त को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सभी परीक्षा के दिनों में परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार