UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के फाइनल मार्क्स DV/PST राउंड के बाद होंगे जारी
Santosh Kumar | November 22, 2024 | 04:35 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम से चयनित अभ्यर्थियों का डीवी और पीएसटी दिसंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने कल (21 नवंबर) यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से उम्मीदवार के अंकों से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। बोर्ड ने बताया है कि घोषित परिणाम प्रोविजनल है यानी भर्ती बोर्ड चयनित उम्मीदवारों के डीवी/पीएसटी राउंड के बाद फाइनल मार्क्स जारी करेगा।
भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किया है। इसके अनुसार कुल 1,74,316 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए चुना गया है।
UP Police Constable Total Marks: फाइनल मार्क्स कब?
यूपीपीआरपीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से कहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 के रूप में जारी डीवी/पीएसटी के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की सूची परीक्षा के पहले चरण का परिणाम है।
बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि उम्मीदवारों के अंक पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे। यूपीएससी और अन्य सभी परीक्षाओं की तरह, "उम्मीदवारों के अंक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रकाशित किए जाएंगे।"
UP Police Constable Result 2024: आगे की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा परिणाम से चयनित अभ्यर्थियों का डीवी व पीएसटी दिसंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। डीवी व पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
रिजल्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डीवी राउंड से पहले अपने दस्तावेज तैयार करने होंगे। जिन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, उनकी मूल और सत्यापित फोटोकॉपी तैयार रखनी होगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार