UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in पर करें चेक
Santosh Kumar | November 21, 2024 | 12:09 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने बहुप्रतीक्षित यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल की पुनर्निर्धारित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा और अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी।
UP Police Constable Result 2024: आगे की प्रक्रिया
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।
इसके बाद भर्ती बोर्ड अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा, जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अगले चरणों की तैयारी शुरू कर दें।
UP Police Constable Result Direct Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डायरेक्ट लिंक- https://ctcp24.com/UP401SL2023/CandLogin.aspx
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसकी जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 48 लाख से अधिक आवेदन किए गए थे। परीक्षा का पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त को हुआ था, जिसमें 28.91 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा का दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त को हुआ था, जिसमें 19.26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी