UP Police Constable Exam 2024: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि का नोटिस निकला फर्जी; बोर्ड का स्पष्टीकरण
Saurabh Pandey | May 17, 2024 | 02:10 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था। मामले में 300 से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीआरबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2023 का दावा करने वाले एक फर्जी नोटिस के इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद स्पष्टीकरण जारी किया है। फर्जी नोटिस में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 29 जून और 30 जून, 2024 को निर्धारित है। हालांकि, इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए, बोर्ड ने कहा कि उसने आयोजन के लिए ऐसी किसी तारीख की घोषणा नहीं की है।
बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के आयोजन के संबंध में एक कथित अधिसूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जिसमें परीक्षा की तारीख 29 और 30 जून होने का दावा किया जा रहा है। यूपीपीआरपीबी स्पष्ट करता है कि यह जानकारी फर्जी है और बोर्ड द्वारा ऐसी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।
परीक्षा के संबंध में कोई भी जानकारी केवल बोर्ड की वेबसाइट और आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रकाशित की जाएगी। फर्जी सूचना प्रसारित करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था। मामले में 300 से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 माह के भीतर दोबारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कराने की बात कही थी।
उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला सामने आने के बाद यूपीपीआरपीबी की महानिदेशक रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया। वही, कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द करते हुए यूपी सरकार ने एसटीएफ को मामले की जांच सौंप दी थी।
रिक्तियों की संख्या
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 24102 पद अनारक्षित हैं, जबकि 6024 पद ईडब्ल्यूएस, 16264 पद ओबीसी, 12650 पद अनुसूचित जाति और 1204 पद अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। पद का वेतनमान 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये है। नये वेतन मैट्रिक्स में वेतनमान 21700 रुपये है।
बता दें कि यूपी एसटीएफ की जांच में सामने आया कि यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर कथित तौर पर एक प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से लीक हुआ था। पेपर के प्रिंटिंग प्रेस से निकलने और परिवहन कंपनी के पास पहुंचने के बाद आरोपियों द्वारा पेपर लीक किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा