UP Police Constable PET Schedule 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी शेड्यूल जारी, 1 हफ्ते पहले आएगा एडमिट कार्ड

Abhay Pratap Singh | September 24, 2026 | 08:14 PM IST | 1 min read

यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/ पीएसटी में सफल उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 32679 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 24 सितंबर को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी का आयोजन 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयोजित दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/ PST) चरण में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। 8 जून से 10 जून, 2026 तक आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डीवी/ पीएसटी के लिए आमंत्रित किया गया था।

UP Police Constable PET 2026 Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड

बोर्ड ने बताया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से लगभग 1 हफ्ते पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पात्र कैंडिडेट यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।

Also read BPSSC SI Main Exam 2025 Postponed: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा रद्द, आयोग ने कहा- ‘दलालों से सावधान रहें’

UP Police Constable PET Exam Schedule 2026: फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2026 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्या विवरण निर्धारित तिथि

1

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) हेतु निर्धारित तिथि

01-10-2026 (बृहस्पतिवार) से 07-10-2026 (बुधवार) तक

(जनपद मुरादाबाद, मेरठ व गाजियाबाद हेतु 08-10-2026 (बृहस्पतिवार) तक)

2

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के रिजर्व-डे हेतु निर्धारित तिथि

जनपद मुरादाबाद, गाजियाबाद व मेरठ हेतु 08-10-2026 (बृहस्पतिवार)

शेष जनपदों हेतु 07-10-2026 (बुधवार)

यूपीपीआरपीबी ने नोटिस में कहा कि, प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना होगा। यूपी पुलिस विभाग में इस भर्ती अभियान के माध्यम से 32679 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]