UP Police Constable Answer Key: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 30 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | September 14, 2024 | 05:49 PM IST | 1 min read
यूपीपीबीपीबी ने उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल 30 अगस्त परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने 30 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले बोर्ड ने 23, 24 और 25 अगस्त को दोनों पालियों में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी की थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी।
UP Police Constable Answer Key: 18 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति
यूपीपीबीपीबी ने उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल 30 अगस्त परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया है। उम्मीदवार 14 से 18 सितंबर 2024 दोपहर 12:00 बजे तक पहली और दूसरी पाली की परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरेगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 40,000 नई भर्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 10,000 केवल महिलाओं के लिए होंगी।
UP Police Constable Answer Key 2023: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
- यदि इसमें किसी प्रकार की विसंगति हैं तो आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन