UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 23 अगस्त की परीक्षा के लिए uppbpb.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 20, 2024 | 01:15 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस एग्जाम एडमिड कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 23 अगस्त को आयोजित होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2024 के लिए आज यानी 20 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम एडमिड कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। यूपी कांस्टेबल हाल टिकट 2024 में अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा समय, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और नाम सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि दो घंटे है। अभ्यर्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराई जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में प्रवेश पाने के लिए अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र साथ में लाना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की शेष तिथियों 24, 25, 30 और 31 अगस्त के लिए एडमिट कार्ड क्रमश: 21, 22, 27 और 28 अगस्त 2024 को जारी की जाएगी। यूपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या जांचने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 8867786192 या 9773790762 पर कॉल कर सकते हैं।
UP Police Constable Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, उम्मीदवार लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकल सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल