UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी; एग्जाम 23 अगस्त से शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के लिए पुनः लिखित परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में 2-2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 एग्जाम शेड्यूल uppbpb.gov.in पर जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 एग्जाम शेड्यूल uppbpb.gov.in पर जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

Abhay Pratap Singh | August 9, 2024 | 11:51 AM IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 8 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

सूचना में कहा गया कि, “उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती - 2023 के अंतर्गत 17 व 18 फरवरी 2024 को संपन्न हुई लिखित परीक्षा शासन द्वारा शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृष्टिगत निरस्त किए जाने एवं पूर्ण शूचिता के साथ पुनः परीक्षा आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।”

Background wave

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए पुनः परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त (शुक्रवार) से किया जाएगा और 31 अगस्त (शनिवार) को परीक्षा समाप्त होगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी नोटिस में यूपी पुलिस भर्ती 2024 पुनः लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Also readUP Police Constable Exam: यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के संबंध में जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 एडमिट जारी करेगा। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60,244 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

UP Police Constable Exam Schedule 2024: यूपी पुलिस परीक्षा कार्यक्रम

उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम 2024 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा तिथिप्रथम पालीद्वितीय पाली
123 अगस्त 2024 (शुक्रवार)सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तकदोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
224 अगस्त 2024 (शनिवार)
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
325 अगस्त 2024 (रविवार)
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
430 अगस्त 2024 (शुक्रवार)
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
531 अगस्त 2024 (रविवार)
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications