UP Police Constable 2025 Score Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल नॉर्मलाइज्ड मार्क्स डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी के अनुरोध पर बोर्ड उनके सामान्यीकृत अंकों की जानकारी ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा सकता है। बोर्ड द्वारा अंतिम चयन परिणाम 14 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया था।
प्रश्नगत भर्ती में शामिल समस्त अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड मार्क्स प्राप्त करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर दिनाक 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगा। निर्धारित अवधि के बाद यह सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी। इसे डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Also read UP SI Final Result 2026: यूपी एसआई फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 200 अभ्यर्थी चयनित
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी द्वारा Click here for normalised Score के टैब पर क्लिक करके अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सामान्यीकृत अंक प्राप्त किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना पंजीकृत ई-मेल अकाउंट सक्रिय रखें।”
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत कुल 32,679 पदों को भरने के लिए 31 दिसंबर 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल एक्स हैंडल पर विजिट करने कर सकते हैं।
UP Police Constable 2025 Normalised Score: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल नॉर्मलाइज्ड अंक जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत प्रसामान्यीकृत अंक हेतु लिंक’ पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी