UP Police Computer Operator Result 2025: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें
Abhay Pratap Singh | December 10, 2025 | 05:00 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए लिखित परीक्षा 2023 में सफल कैंडिडेट कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती 2023 परीक्षा का परिणाम 10 दिसंबर को जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में शामिल होंगे। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए 2023 परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
UP Police Computer Operator Grade-A Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परिणाम लिंक’ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन पर जाएं और आवश्यक क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए परिणाम डाउनलोड करें।
नोटिस में कहा गया कि, यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2023 के लिए टाइपिंग टेस्ट से संबंधित तिथि व स्थान के बारे में बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से सूचना जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।
UP Police Computer Operator Grade-A Cut Off 2025: टाइपिंग टेस्ट कटऑफ
नीचे सारणी में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत कंप्यूटर टाइपिंग टेस्टके लिए योग्य अभ्यर्थियों कटऑफ जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | कैटेगरी | लंबवत श्रेणी | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित | भूतपूर्व सैनिक | महिला |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अनारक्षित | 135.8490528 | 83.0188656 | 80.5031424 | 129.5597448 |
| 2 | ईडब्ल्यूएस | 119.4968520 |
|
|
80.5031424 |
| 3 | अन्य पिछड़ा वर्ग | 125.78616 |
|
|
114.4654056
|
| 4 | अनुसूचित जाति | 113.207544 |
|
|
80.5031424 |
| 5 | अनुसूचित जनजाति | 81.76004 |
|
|
|
अगली खबर
]UP Police SI Result 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई परीक्षा का रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें
यूपी पुलिस परीक्षा में न्यूनतम प्रत्येक विषय में 35% अंक और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक लाने वाले सभी कैंडिडेट को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल