UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण आज से शुरू, मेरिट लिस्ट 14 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 9, 2024 | 08:29 AM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 20 से 25 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीट स्वीकार करनी होगी।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ आज यानी 9 सितंबर से यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 (UP NEET UG Counselling 2024) राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातक काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 13 सितंबर तक शुल्क का भुगतान करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी 2024 मेरिट सूची 14 सितंबर को जारी की जाएगी।
यूपी नीट यूजी राउंड 2 के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए 2,000 रुपये का UP NEET UG 2024 काउंसलिंग शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को ऑनलाइन सुरक्षा जमा राशि का भी भुगतान करना होगा। सरकारी कॉलेज की सीटों के लिए सुरक्षा राशि 30,000 रुपये और निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2 लाख रुपये है। वहीं, निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए सुरक्षा राशि 1 लाख रुपये है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण पूरा कर लिया है और काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए 2,000 रुपये का शुल्क भुगतान किया है, उन्हें राउंड 2 में फिर से पंजीकरण शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि, नए उम्मीदवार जिन्होंने पहले दौर के पंजीकरण में भाग नहीं लिया था, उन्हें शुल्क का भुगतान करना होगा।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी 2024 च्वाइस-फिलिंग का आयोजन 14 सितंबर से 18 सितंबर तक किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह की गई है।
UP NEET UG Counselling Schedule 2024: राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम
यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा 19 सितंबर को की जाएगी। उम्मीदवार 20 सितंबर से UP NEET UG 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 20 से 25 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीट स्वीकार करनी होगी।
अगली खबर
]JSSC Stenographer Recruitment 2024: झारखंड स्टेनोग्राफर के 454 पदों के लिए आवेदन शुरू, आखिरी तिथि 5 अक्टूबर
जेएसएससी झारखंड सचिवालय आशुलिपिक्स के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल