UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 मेरिट सूची कल होगी जारी, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन
Saurabh Pandey | October 9, 2025 | 12:04 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी) उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 9 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in या dgme.up.gov.in के माध्यम से कल 10 अक्टूबर को अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी होगी, जबकि चॉइस फिलिंग 11 से 13 अक्टूबर, 2025 के बीच की जा सकेगी। वहीं सीट आवंटन परिणाम 15 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग 16 से 18 और 24 अक्टूबर, 2025 के बीच की जा सकेगी।
UP NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करने की तिथि
|
6 अक्टूबर 2025 (सुबह 11 बजे) से 9 अक्टूबर 2025
|
|
पंजीकरण धनराशि एवं सिक्योरिटी धनराशि जमा करने की तिथि
|
6 अक्टूबर 2025 (सुबह 11 बजे) से 9 अक्टूबर 2025
|
|
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि
|
10 अक्टूबर 2025
|
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि
|
11 अक्टूबर 2025 (सुबह 11 बजे) से 13 अक्टूबर 2025
|
|
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि
|
15 अक्टूबर 2025
|
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि
|
16 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तथा 24 अक्टूबर 2025
|
UP NEET UG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग विवरण
अभ्यर्थी द्वारा राजकीय/निजी क्षेत्र के मेडिकल / डेंटल कालेजों की सीटों पर प्रवेश के लिए वरीयता के आधार पर आनलाइन चॉइस फिलिंग की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा उन्हीं कालेजों की चॉइस भरी जाए, जिनमें प्रवेश के लिए वह इच्छुक हैं। आनलाइन च्वाइस फिलिंग की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
तीसरे राउंड की कांउसलिंग में चॉइस फिलिंग के समय अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड की रिक्त / नॉट रिपोर्टेड एवं रिजाइन सीटें Clear-cut Vacancy के तौर पर प्रदर्शित की जाएगी। वैकेन्सी के अतिरिक्त Seat Against Cancellation (SAC) का विकल्प भी प्रदर्शित होगा।
SAC सीटें एक प्रकार की वर्चुअल वैकेंसीज हैं, जो कि पूर्व से प्रवेशित अभ्यर्थी की सीट यदि अपग्रेड होती है, तो उसकी सीट नियमानुसार मेरिट कम विकल्प के आधार पर किसी अन्य अभ्यर्थी को आवंटित हो जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच