UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट राउंड 1, 2 के प्रवेशित छात्र कल तक कर सकेंगे सीट से रिजाइन, नोटिस जारी
Santosh Kumar | October 8, 2025 | 01:56 PM IST | 1 min read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल सुबह 11 बजे तक जारी रहेगी। डीएमईटी ने शेड्यूल के साथ दिशानिर्देश जारी किए हैं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राज्य चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीजीएमई) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 और 2 में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, राउंड 1 और 2 में आवंटित सीटें प्राप्त करने वाले उम्मीदवार कल सुबह 11 बजे तक अपनी सीटों से इस्तीफा दे सकते हैं। यह सुविधा उन छात्रों के लिए उपलब्ध है जो उच्चतर विकल्पों का चयन करना चाहते हैं या अन्य कारणों से अपनी सीटें छोड़ना चाहते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी ने राउंड 1 या 2 में किसी सरकारी या निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस/बीडीएस सीट हासिल की है और वह उस सीट से हटना चाहता है, तो वह कल सुबह 11 बजे तक सीट छोड़ सकता है।
UP NEET Counselling 2025: त्यागपत्र नोडल केंद्र पर जमा करना होगा
अभ्यर्थियों को अपना त्यागपत्र अपने नोडल केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी के लिए वेबसाइट upneet.gov.in नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल तक जारी रहेगी। डीएमईटी ने राउंड 3 के शेड्यूल के साथ आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। यूपी नीट राउंड 3 काउंसलिंग में सीट आवंटन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
Also read UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी राउंड 3 पंजीकरण जारी, शेड्यूल और गाइडलाइन जारी
UP NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 सीट आवंटन डेट
जो उम्मीदवार राउंड 2 में सीट मिलने के बाद प्रवेश स्वीकार नहीं करते या प्रवेश के बाद इस्तीफा दे देते हैं, उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों को राउंड 3 में भाग लेने के लिए दोबारा राशि जमा करनी होगी।
चॉइस फिलिंग 11 से 13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक होगी। सीट आवंटन परिणाम 15 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। आवंटन पत्र डाउनलोड करने और प्रवेश लेने की प्रक्रिया 16 से 18 अक्टूबर और 24 अक्टूबर तक चलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार