UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 6 नवंबर से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | November 1, 2025 | 12:45 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश भारत में स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटों की सबसे अधिक संख्या वाले राज्यों में से एक है। इनमें राज्य भर के सरकारी और निजी, दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, महानिदेशालय (डीजीएमई), उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के राजकीय / निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों / संस्थानों / चिकित्सा विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमडी/एमएस/ डिप्लोमा एवं डीएनबी) की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों upneet.gov.in या dgme.up.gov.in के माध्यम से काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होगी और 10 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान काउंसलिंग शुल्क और सिक्योरिटी मनी का भी भुगतान कर सकते हैं।
UP NEET PG Counselling 2025: पंजीकरण शुल्क
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के पहले, दूसरे और तीसरे राउंड के लिए एक बार 3,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नया पंजीकरण कराना होगा और साथ में 3,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
UP NEET PG Counselling 2025: मेरिट सूची
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीजीएमई उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची भी 10 नवंबर 2025 को ही जारी करेगा।
UP NEET PG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग डेट
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 11 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने पसंद का कॉलेज चुन सकते हैं और उसे लॉक कर सकते हैं।
UP NEET PG Counselling 2025: सीट आवंटन डेट
उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उनकी पसंद के आधार पर सीटों का आवंटन 17 नवंबर को किया जाएगा। सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने और प्रवेश लेने की तिथि 18 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक रहेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार