UP ITI Result 2026: यूपी आईटीआई रिजल्ट scvtup.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 11:02 AM IST | 1 min read
यूपी आईटीआई रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार स्किल इंडिया डिजिटल हब के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश (एससीवीटीयूपी) ने यूपी आईटीआई का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। एनसीवीटी और एससीवीटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। एनसीवीटी परीक्षा का रिजल्ट स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) के जरिए उपलब्ध कराया गया है, जबकि एससीवीटी के अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और मार्कशीट राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश यानी एससीवीटीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026 में पहले, दूसरे और शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के अंक उपलब्ध हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे-रोल नंबर, PRN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।
UP ITI Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट पर Login विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर ITI Result विकल्प चुनें।
- अपना PRN नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना यूपी आईटीआई रिजल्ट चेक करने के बाद मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
UP ITI Result 2026: रिजल्ट विवरण
यूपी आईटीआई की डिजिटल मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर/पीआरएन, ट्रेड, आईटीआई का नाम, प्राप्त अंक और रिजल्ट स्टेटस जैसी जानकारी दी जा सकती है। मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
UP ITI Result 2026: मेरिट-लिस्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश आईटीआई में एडमिशन की प्रक्रिया, परीक्षा के नतीजों की प्रक्रिया से अलग है। नए एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के बजाय 10वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर होते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने 11 जुलाई से 7 अगस्त, 2026 के बीच अप्लाई किया था, उन्हें अब मेरिट-लिस्ट और सीट-अलॉटमेंट के आने वाले शेड्यूल का इंतजार करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई