UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड पीईटी अब 14 सितंबर को होगा, संशोधित एडमिट कार्ड डेट जानें
Santosh Kumar | September 8, 2026 | 04:44 PM IST | 1 min read
बोर्ड के अनुसार, पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। नए एडमिट कार्ड 10 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने होम गार्ड भर्ती-2025 के तहत होने वाले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) की डेट्स में बदलाव किया है। यूपी होमगार्ड पीईटी, जो पहले 8 सितंबर से शुरू होने वाली थी, अब 14 सितंबर से होगी। यूपीपीआरपीबी ने इस संबंध आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अधिसूचना जारी की है।
बोर्ड के अनुसार, पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। नए एडमिट कार्ड 10 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इसमें परीक्षा केंद्र, डेट और रिपोर्टिंग समय की जानकारी होगी। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 41,424 पदों के लिए चल रही है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार पहले ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीएसटी से गुजर चुके हैं।
UP Home Guard PET Admit Card 2026: पीईटी संबंधी निर्देश जारी
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में मुख्य रूप से दौड़ शामिल होगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को तय समय में एक निश्चित दूरी पूरी करनी होगी। पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सभी उम्मीदवारों को 10 सितंबर के बाद नया कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करना चाहिए और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। परीक्षा विभिन्न जिलों में पुलिस लाइंस और पीएसी यूनिट्स में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखें और सोशल मीडिया या अनौपचारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा न करें। किसी भी समस्या या विसंगति के मामले में, उम्मीदवार बोर्ड हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार