UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होमगार्ड आंसर की uppbpb.gov.in पर जारी, 10 मई तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 08:00 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा यूपी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को 6 पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके सभी प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी होमगार्ड्स भर्ती की उत्तर कुंजी में यदि आपको किसी प्रश्न, उसके विकल्पों या उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि लगती है, तो आप संबंधित दस्तावेजों के साथ 10 मई तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
इसके लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका नंबर (Question Booklet No.) का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आप केवल अपना पेपर और उसकी उत्तर कुंजी देख पाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एक प्रश्न पर केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज की जा सकती है। एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी प्रश्न पर दोबारा शिकायत नहीं की जा सकेगी।
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज करा सकते हैं। इससे अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गईं आपत्तियों यथा-रजिस्ट्री, डाक, ई-मेल आदि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई आपत्तियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
UP Home Guard Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट या आंसर की सेक्शन खोलें।
- अब यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार आंसर की डाउनलोड करें।
- अब उत्तरों का मिलान करके अपना संभावित स्कोर चेक करें।
- यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 के लिए पीडीएफ का प्रिंट आउट सेव कर लें।
लिखित परीक्षा के बाद आगे क्या?
यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
UP Home Guard Answer Key 2026: परीक्षा कब हुई थी ?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा यूपी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को 6 पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके सभी प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया है।
अगली खबर
]RRB NTPC Final Result 2024: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट और अंतिम परिणाम की पीडीएफ जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार