UP Cooperative Bank Result 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक रिजल्ट विभिन्न पदों के लिए जारी, 184 कैंडिडेट चयनित
Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 11:04 PM IST | 2 mins read
यूपीसीआईएसबी द्वारा सहायक इंजीनियर (सिविल), प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक पद के लिए साक्षात्कार और सहायक/ टाइपिस्ट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB), लखनऊ ने आज विज्ञापन संख्या ए-1/ एसआर/ 2026 के तहत सम्मिलित सहकारी बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष चयन) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीसीआईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर यूपी कोऑपरेटिव बैंक रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी क्रेडेंशियल (लॉगिन विवरण) की आवश्यकता नहीं है। यूपी कोऑपरेटिव बैंक रिजल्ट 2026 की पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। भर्ती परीक्षा में कुल 184 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र हैं।
UP Cooperative Bank Various Post Result 2026: पद के अनुसार चयनित कैंडिडेट
यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 लिखित परीक्षा 7 और 8 सितंबर को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार पद के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की संख्या जांच सकते हैं:
- सहायक इंजीनियर (सिविल) श्रेणी 2: 17
- प्रबंधक (श्रेणी 1): 21
- जूनियर प्रबंधक (श्रेणी 2): 136
- सहायक/ टाइपिस्ट (श्रेणी 3): 10
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सहायक इंजीनियर (सिविल), प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक पद के लिए साक्षात्कार और सहायक/ टाइपिस्ट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट के बारे में अभ्यर्थियों को सेवा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट तथा उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।”
UP Cooperative Bank 2026 Result: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी कोऑपरेटिव बैंक रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अब, परीक्षा से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
यूपीसीआईएसबी द्वारा उ. प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 5 पद तथा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में मैनेजर के 7 पद, जूनियर मैनेजर के 45 पद और असिस्टेंट/ टाइपिस्ट के 3 पदों पर चयन हेतु यूपी के एससी और ओबीसी के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार