CNET-2025 Result: यूपी संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रिजल्ट abvmuup.edu.in पर जारी, काउंसलिंग प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | May 27, 2025 | 01:42 PM IST | 2 mins read
यूपी सीएनईटी स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, श्रेणी-वाइज रैंक और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक संयुक्त उत्तर प्रदेश बीएससी नर्सिंग मेरिट सूची और श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (सीएनईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीएनईटी के माध्यम से नर्सिंग कार्यक्रमों- बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एंड एमएससी नर्सिंग में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी सीएनईटी स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, श्रेणी-वाइज रैंक और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक संयुक्त उत्तर प्रदेश बीएससी नर्सिंग मेरिट सूची और श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
कॉलेज का चयन और आवंटन बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 की योग्यता सूची के आधार पर काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है, वे विश्वविद्यालय द्वारा दी गई निर्धारित डेट में शुल्क का भुगतान करेंगे।
सीएनईटी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एक संयुक्त मेरिट सूची और श्रेणीवार मेरिट सूची भी तैयार की जाएगी।
UP CNET 2025 Result: समान अंक प्राप्त करने में मेरिट का निर्धारण
सीएनईटी 2025 में यदि दो या दो से अधिक परीक्षार्थी समान अंक प्राप्त करते हैं तो उस स्थिति में योग्यता का निर्धारण निम्न प्रकार से होगा-
- परीक्षार्थी जिसने प्रवेश परीक्षा में जीव विज्ञान में ज्यादा प्राप्त अंक प्राप्त किए हैं।
- इसके बाद ऐसे परीक्षार्थी जिसने प्रवेश परीक्षा में रसायन विज्ञान में ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
- इसके बाद ऐसे परीक्षार्थी जिसने प्रवेश परीक्षा में भौतिक विज्ञान में ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
- इसके बाद ऐसे परीक्षार्थी जिसने प्रवेश परीक्षा में नर्सिंग एप्टीट्यूड में ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
- इसके बाद ऐसे परीक्षार्थी जिसने प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी में ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
- अधिक आयु
- हाई स्कूल (10) परीक्षा में प्राप्त अंक प्रतिशत (यदि अंक समान हैं तो विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान,
- हिंदी और अंग्रेजी के क्रम में व्यक्तिगत अंकों की पारस्परिक मेरिट रैंकिंग पर विचार किया जाएगा)।
UP CNET 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले ABVMU की आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं।
- अब CNET 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल -पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- UP CNET परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यूपी सीएनईटी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल