UP Board Results 2026: यूपीएमएसपी ने शैक्षिक विवरणों में सुधार का दिया अंतिम अवसर, कल से शुरू होगी प्रक्रिया

Santosh Kumar | April 26, 2026 | 02:59 PM IST | 2 mins read

बोर्ड ने सभी संबंधित छात्रों को निर्देश दिया है कि वे अपने शैक्षिक विवरणों में हुई विसंगति से संबंधित किसी भी त्रुटि को तत्काल ठीक कर लें, ताकि मूल अंक-पत्र और प्रमाण-पत्र पूरी तरह से त्रुटि-मुक्त जारी किए जाएं।

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
यूपीएमएसपी ने इस संबंध में अधिसूचना अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी की है। (इमेज-एक्स/@upboardpryj)

नई दिल्ली: यूपी बोर्ड मार्कशीट 2026 के संबंध में, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने छात्रों को अपने एकेडमिक विवरणों में सुधार करने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने सभी संबंधित छात्रों को निर्देश दिया है कि वे अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि या फोटो से संबंधित किसी भी त्रुटि को तत्काल ठीक कर लें, ताकि मूल अंक-पत्र और प्रमाण-पत्र पूरी तरह से त्रुटि-मुक्त जारी किए जाएं।

उत्तर प्रदेश में 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किए गए। इन परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों को अपनी शैक्षणिक जानकारियों में संशोधन करने के लिए पहले भी कई अवसर प्रदान किए गए।

परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्रों-सह-अंकपत्रों में त्रुटिरहित विवरण सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को अनावश्यक असुविधा से बचाने के उद्देश्य से, परिषद शैक्षणिक विवरणों में संशोधन करने का एक अंतिम अवसर प्रदान कर रही है।

UP Board Results 2026: 6 मई शाम 6 बजे तक करें सुधार

यदि किसी छात्र/छात्रा के नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि या फोटो आदि में कोई गलती हो, तो प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन करके निर्धारित फॉर्म और मैन्युअल डाउनलोड करेंगे।

इसके बाद जरूरी सुधार भरकर, सत्यापित करके जिला विद्यालय निरीक्षक से मंजूरी ली जाएगी। फिर विद्यालय द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरा हुआ फॉर्म 27 अप्रैल से 6 मई शाम 6 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

Also read UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.42%, 12वीं में 80.38% छात्र सफल, आंकड़े जारी

UP Board 10th Marksheet 2026: कक्षा 10 संपादन योग्य विवरण

यदि विद्यालय तय समय में आवेदन नहीं करता और बाद में प्रमाणपत्र जारी होने के बाद संशोधन की मांग करता है, तो ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूपी बोर्ड कक्षा 10 के लिए संशोधन का प्रकार निम्नलिखित है-

फील्ड कोड नंबर

संशोधन का प्रकार

01

अभ्यर्थी का नाम

02

पिता का नाम

05

जन्मतिथि

15

माता का नाम

20

फोटो

UP Board 12th Marksheet 2026: कक्षा 12 संपादन योग्य विवरण

यूपी बोर्ड कक्षा 12 की मार्कशीट के लिए शैक्षिक विवरणों में संशोधन का प्रकार निम्नलिखित है-

फील्ड कोड नंबर

संशोधन का प्रकार

06

अभ्यर्थी का नाम

07

पिता का नाम

15

माता का नाम

20

फोटो

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]