UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, वेबसाइट लिंक
Santosh Kumar | April 13, 2025 | 07:02 PM IST | 4 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन यूपीएमएसपी द्वारा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया। परीक्षाएं राज्य भर में 8140 केंद्रों पर हुई।
UP Board Result 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने अभी तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि रिजल्ट की तारीख जल्द ही जारी कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 और 12 में उपस्थित होने वाले लाखों छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी जानकारी भी इस आर्टिकल में देखने को मिलेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन यूपीएमएसपी द्वारा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया। परीक्षाएं राज्य भर में 8140 केंद्रों पर हुई।
इस साल दोनों कक्षाओं के लिए करीब 54,37,233 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की थी कि राज्य भर के सभी 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चला।
UP Board 2025 Result Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा ?
त्रुटि-मुक्त मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है।
बोर्ड सचिव के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद टॉपर छात्रों के वेरिफिकेशन एवं परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिनों का समय लगने वाला है। रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है।
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट वेबसाइट्स
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण के साथ इन्हें देख सकेंगे। छात्र यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट वेबसाइट की सूची नीचे देख सकते हैं-
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- indiaresults.com
- digilocker.gov.in
April 13, 2025 | 07:02 PM IST
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की डेट फर्जी
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सूचना पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
April 13, 2025 | 06:35 PM IST
Uttar Pradesh Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में 8,140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी ।
April 13, 2025 | 05:54 PM IST
UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट
छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से कक्षा 10वीं के साथ-साथ 12वीं के लिए यूपीएमएस यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा के संबंध में मिनट-दर-मिनट अपडेट की जांच कर सकते हैं।
April 13, 2025 | 05:04 PM IST
UP Board Result 2025 Class 12 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब तक निकलेगा?
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार कॉपियां जांचने के बाद टॉपर छात्रों का सत्यापन कर रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिन का समय लगेगा।
April 13, 2025 | 04:13 PM IST
UP Board Result Kab Khulega: यूपी बोर्ड छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर
यूपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से छात्र किसी भी प्रश्न के लिए यूपीएमएसपी के बोर्ड अधिकारियों से जुड़ सकते हैं:
- 1800-180 -5310
- 1800-180-5312
- 1800-180-6608
- 1800-180-6607
April 13, 2025 | 03:30 PM IST
UPMSP UP Board Result 2025 Live Updates : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले 51 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम upmsp.edu.in पर घोषित किया जाएगा।
April 13, 2025 | 02:30 PM IST
UP Board Result 2025 Class 12 Live Updates: पिछले साल यूपी बोर्ड के आंकड़े
पिछले साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में छात्रों का पास प्रतिशत 89.55% और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% दर्ज किया गया था।
April 13, 2025 | 01:55 PM IST
UP Board Result 2025 Live Updates: 15 अप्रैल तक पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी संबद्ध संस्थानों को एक अधिसूचना जारी कर 15 अप्रैल तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आंतरिक अंक अपलोड करने का आग्रह किया है।
April 13, 2025 | 01:33 PM IST
UP Board Result 2025 Class 12: यूपी बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट में बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने इस साल से मार्कशीट पर बार कोड जोड़ने का फैसला किया है। इस बार कोई भी व्यक्ति कोड को स्कैन करके मार्कशीट की प्रामाणिकता की जांच कर सकता है। इसके साथ ही डिजिटल सिग्नेचर को भी शामिल किया गया है।
April 13, 2025 | 01:15 PM IST
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएं
- यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
April 13, 2025 | 12:57 PM IST
UP Board Result Kab Aaega 2025: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट रोल नंबर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही हाईस्कूल (कक्षा 10) का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
April 13, 2025 | 12:30 PM IST
UP Board Class 10th Ka Result Kab Nikalega: यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रकाशन के लिए नोटिस जारी
यूपी बोर्ड ने कहा है कि जो भी समाचार पत्र, वेबसाइट या मोबाइल एप रिजल्ट प्रकाशित या प्रसारित करना चाहते हैं, उन्हें 15 अप्रैल 2025 तक प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के गोपनीय अनुभाग-1 से संपर्क कर रिजल्ट प्रकाशित करने से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
April 13, 2025 | 12:08 PM IST
UP Board Result Date 2025: क्या 15 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
नहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन किया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है।
April 13, 2025 | 11:49 AM IST
UP Board Ka Result Kab A Raha Hai: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आ रहा है
यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। बोर्ड सचिव के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद टॉपर छात्रों के वेरिफिकेशन एवं परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिनों का समय लगने वाला है।
April 13, 2025 | 11:33 AM IST
UP Board Exam Date 2025 Class 10: ये लॉगिन विवरण तैयार रखें
यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट में अपने अंक ऑनलाइन देखने के लिए निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता है-
- रोल नंबर
- स्कूल कोड
April 13, 2025 | 11:30 AM IST
UP Board Result 2025 Kab Aaega: यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025
पिछले साल की रिजल्ट तिथि पर नजर डालें तो यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट 20 से 25 मार्च के बीच जारी हो सकता था, लेकिन बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
April 13, 2025 | 11:30 AM IST
UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट कब आएगा?
यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया
- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट