UP Board 10th, 12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल होगा जारी, ऑफिशियल वेबसाइट्स जानें
Saurabh Pandey | April 22, 2026 | 02:02 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद, विद्यार्थी upmsp.edu.in और upresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल प्रतिशत, डिवीजन और उत्तीर्ण होने की स्थिति शामिल होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) कल यानी 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी उपलब्ध होंगे।
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है।
जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। इससे उन्हें अपने अंकों में सुधार करने और पूरे शैक्षणिक वर्ष को दोहराए बिना परीक्षा उत्तीर्ण करने में मदद मिलेगी।
upmsp result 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स
यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों भाग अलग-अलग उत्तीर्ण करने होंगे। बोर्ड उन छात्रों को ग्रेस मार्क्स दे सकता है, जिनके अंक थोड़े अंतर से कम रह जाते हैं।
upmsp 10th, 12th result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- अब कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और विवरण सबमिट करें।
- अब अपना रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें।
upmsp 10th, 12th result 2026: टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र राज्य में टॉप करेंगे, उनको सरकार की ओर से नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
अगली खबर
]Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित
स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि पहले एक मई से 15 जून तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार