Trusted Source Image

Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित

Santosh Kumar | April 16, 2026 | 07:54 PM IST | 1 min read

स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 मई से 15 जून तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
यह आदेश छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में भीषण गर्मी के बीच बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि पहले एक मई से 15 जून तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

विभाग के अनुसार, यह आदेश छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। मुख्यमंत्री साई ने भी 'एक्स' पर घोषणा की कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा।

Also readJAC 9th Result 2026: झारखंड कक्षा 9वीं का परिणाम jacresults.com पर जल्द आने की उम्मीद, प्रक्रिया जानें

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार, अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। आज राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजधानी रायपुर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications