Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 11:42 AM IST | 2 mins read
जेएसी 9th रिजल्ट 2026 ओएमआर शीट और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर तैयार किए जाएंगे, जिसमें ए+ से लेकर डी तक की पांच स्तरीय ग्रेडिंग प्रणाली शामिल होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 9वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से जेएसी 9th रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड कक्षा 9वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कक्षा 9 की परीक्षा 6 और 7 मार्च को आयोजित की थी। इस वर्ष 4 लाख से अधिक छात्रों ने जेएसी कक्षा 9 की परीक्षा दी थी।
जेएसी 9th रिजल्ट 2026 ओएमआर शीट और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर तैयार किए जाएंगे, जिसमें ए+ से लेकर डी तक की पांच स्तरीय ग्रेडिंग प्रणाली शामिल होगी। जेएसी बोर्ड की कक्षा 9 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम ‘सी’ ग्रेड आवश्यक है। कक्षा 10 में प्रवेश पाने के लिए कम से कम 5 में से 4 विषयों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
जेएसी कक्षा 9वीं की मार्कशीट 2026 में बोर्ड का नाम, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड और पात्रता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
बोर्ड ने अभी तक कक्षा 9वीं के परिणाम की तिथि और समय के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र जेएसी कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं: