Trusted Source Image

KVS 2nd Admission List 2026: केवीएस सेकेंड एडमिशन लिस्ट kvsangathan.nic.in पर जारी, आवश्यक दस्तावेज जानें

Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 10:57 AM IST | 2 mins read

केवीएस एडमिशन लिस्ट में शामिल छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी।

केवीएस थर्ड एडमिशन लिस्ट 2026 21 अप्रैल को जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
केवीएस थर्ड एडमिशन लिस्ट 2026 21 अप्रैल को जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 16 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए दूसरी प्रोविजनल प्रवेश सूची जारी कर दी है। छात्रों के अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर जाकर केवीएस 2nd एडमिशन लिस्ट 2026 जांच सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम दूसरी सूची में शामिल है, उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए आवंटित केंद्रीय विद्यालय में 2 कार्य दिवसों के भीतर 18 अप्रैल, 2026 तक उपस्थित होना होगा। केवीएस थर्ड एडमिशन लिस्ट 2026 21 अप्रैल को जारी की जाएगी।

KVS Admission 2026: आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न होने पर अस्थायी सीट तत्काल रद्द कर दी जाएगी। केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • मूल जन्म प्रमाण पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र/ आधार कार्ड)।
  • श्रेणी प्रमाण पत्र -यदि लागू हो तो (एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस)।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट।

Also readSWAYAM 2026 January: स्वयं जनवरी सेमेस्टर के लिए पंजीकरण आज से शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

केवीएस प्रथम प्रवेश सूची 2026 9 अप्रैल को जारी की गई थी। पहले चरण के उच्च प्राथमिकता वाले प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों को द्वितीय लिस्ट में शामिल किया गया है। पहली चयन सूची जारी होने के बाद निर्धारित तीन दिवसीय सत्यापन अवधि के भीतर चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मूल दस्तावेज जमा न करने के कारण कई सीटें रिक्त रह गईं।

निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहने पर सीट रद्द हो सकती है, और फिर वह सीट प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों को दी जाएगी। पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों में से 60% से अधिक छात्रों ने अपने प्रवेश की पुष्टि की थी। शेष रिक्तियों के लिए आज दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई।

KVS 2nd Admission List 2026: डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • “प्रवेश 2026-27 द्वितीय प्रोविजनल चयन सूची” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, अपना राज्य, शहर और केवी का नाम चुनें।
  • Ctrl+F का उपयोग करके अपने बच्चे का नाम खोजें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications