UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की कॉपियों का कल से शुरू होगा मूल्यांकन, बनाए गए 250 केंद्र
Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 06:50 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की तरफ से यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिनमें 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। अब बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल यानी 18 मार्च से शुरू किया जाएगा और यह 31 मार्च तक पूरी हो जाएगी। इस वर्ष, मूल्यांकन डिजिटल माध्यम से और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया जाना है।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड ने कॉपी जांचने के लिए 1,53,530 लाख शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए 4300 ऑडिटर, 8550 उप प्रधान परीक्षक और 83,800 परीक्षक कुल 96,650 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। जबकि इंटर में 2590 ऑडिटर, 5300 उप प्रधान परीक्षक और 48990 परीक्षक कुल 56,880 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
UP Board Result 2026: मार्कशीट में भी परिवर्तन
इस वर्ष मार्कशीट में भी संशोधन किए गए हैं, जिसमें अब 16 सुरक्षा विशेषताएं शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्कशीट का प्रारूप बदल दिया है। मार्कशीट में बारकोड और होलोग्राम सहित 16 सुरक्षा एलीमेंट होंगे, ताकि नकली प्रतियां बनाने से रोका जा सके।
प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियां जांची जाएंगी, जिसकी वेब कास्टिंग भी होगी ताकि राज्य एवं जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से उसे देखा जा सके। इस बार स्टेप वाइज मार्किंग की वजह से रिजल्ट अच्छे आने के चांस हैं। ये सिस्टम कई विद्यार्थियों को फेल होने से बचाएगा।
रिजल्ट अप्रैल तक जारी होने की संभावना
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम अगले महीने घोषित होने की उम्मीद है। यूपीएमएसपी का लक्ष्य इस महीने के अंत तक लगभग 3 करोड़ बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करना है। इसके बाद छात्रों के परिणाम संकलित किए जाएंगे। इसलिए, परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह या उसके बाद घोषित किए जा सकते हैं।
UPMSP 10th, 12th Result 2026: स्टेप मार्किंग अनिवार्य
इस वर्ष, उत्तर प्रदेश बोर्ड ने विज्ञान और गणित जैसे विषयों में स्टेप मार्किंग अनिवार्य कर दी है। इसका अर्थ यह है कि यदि किसी छात्र का उत्तर आंशिक रूप से भी सही पाया जाता है, तो उसे आधे अंक मिलेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा