Trusted Source Image

RBSE 5th, 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं की रिजल्ट डेट घोषित, 24 मार्च को जारी होंगे नतीजे

Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 11:31 AM IST | 2 mins read

राजस्थान बोर्ड इस वर्ष सभी विद्यार्थियों को पास नहीं करेगा, अभी तक बोर्ड सभी छात्रों को पास करके उन्हें अगली कक्षा में प्रमोशन देता था। लेकिन इस वर्ष से इस पॉलिसी को खत्म कर दिया गया है।

सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। राजस्थान बोर्ड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर जारी एक आधिकारिक सूचना में बताया गया कि राजस्थान बोर्ड 24 मार्च को कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी करेगा।

राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर की जाएगी। इसके बाद वे मांगी गई जानकारी भरकर सीधे ही रिजल्ट चेक कर पाएंगे और मार्कशीट की फोटोकॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: ओरिजिनल मार्कशीट बाद में मिलेगी

राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के विद्यार्थी इस बात का ध्यान रखें कि नतीजे जारी होने के दिन ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त नहीं होगी। बोर्ड की ओर से अंक सूची आपके संबंधित स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से आप क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके इसे प्राप्त कर सकेंगे।

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: प्रमोशन पॉलिसी खत्म

राजस्थान बोर्ड इस वर्ष सभी विद्यार्थियों को पास नहीं करेगा, अभी तक बोर्ड सभी छात्रों को पास करके उन्हें अगली कक्षा में प्रमोशन देता था। लेकिन इस वर्ष से इस पॉलिसी को खत्म कर दिया गया है।

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: फेल छात्रों को मिलेगा मौका

सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। पासिंग मार्क्स से कम नंबर लाने वाले छात्रों को फेल कर दिया जाएगा और उन्हें दोबारा उसी कक्षा में पढ़ना होगा। हालांकि, फेल बच्चों के लिए स्कूल 45 दिनों के अंदर दोबारा से परीक्षाओं को आयोजित करेगा, जिसमें शामिल होकर छात्र अपना साल बर्बाद होने से बचा पाएंगे।

Also read RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? डेट, ऑफिशियल वेबसाइट, पासिंग मार्क्स जानें

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 5वीं या 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
  4. अब आपका परीक्षाफल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप इसे चेक कर डाउनलोड कर सकेंगे।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications