UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का परिणाम कब आएगा? डाउनलोड प्रक्रिया और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | March 24, 2026 | 05:32 PM IST | 2 mins read
यूपीएमएसपी द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक किया गया था।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। वेबसाइट के अलावा छात्रों को एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से परिणाम जांचने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अप्रैल महीने के मध्य में जारी किए जाएंगे। हालांकि, यूपी बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांक 18 मार्च से 1 अप्रैल तक किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।
UP Board 10th, 12th Result 2026: एसएमएस के माध्यम से कैसे रिजल्ट जांचें?
- कक्षा 10वीं के लिए: UP10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।
- कक्षा 12वीं के लिए: UP12 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।
UP Board Exam Results 2026: वेबसाइट से रिजल्ट कैसे जांचें?
छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा के परिणामों के लिए दिए गए लिंक पर जाएं।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और स्कूल कोड (यदि आवश्यक हो) दर्ज करें।
- आवश्यकतानुसार कैप्चा भरें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
UP Board Result 2026 kab aayega: डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें?
डिजिलॉकर यूपी बोर्ड के छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम देखने की सुविधा प्रदान करेगा। ऐप या इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षार्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से यूपी बोर्ड रिजल्ट जांच सकेंगे:
- आधिकारिक पोर्टल results.digilocker.gov.in पर विजिट करें।
- अब यूपी एचएससी मार्कशीट/यूपी एसएससी मार्कशीट पर जाएं।
- उत्तर प्रदेश राज्य उच्च विद्यालय एवं मध्यवर्ती परीक्षा बोर्ड का विकल्प चुनें।
- रोल नंबर दर्ज करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण होने का वर्ष चुनें।
- इसके बाद, छात्र अपना यूपी बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी