UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे जांचें? पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत
Abhay Pratap Singh | April 25, 2025 | 10:44 AM IST | 2 mins read
UP Board 10th 12th Result 2025: हर साल, 25 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2025 में शामिल होते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आज यानी 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा प्रेस कांफ्रेन्स के माध्यम से एक साथ की जाएगी। इसके बाद, यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 लिंक upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 10th 12th की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट का रिजल्ट डिजिलॉकर के माध्यम से देखने के लिए छात्रों को results.digilocker.gov.in पर विजिट करना होगा।
UPMSP X Account के अनुसार, “शिक्षा में उत्तर प्रदेश सबसे आगे! जब देश के अन्य बोर्ड परिणामों की तैयारी कर रहे हैं, यूपीएमएसपी ने 54 लाख छात्रों की परीक्षा सिर्फ 17 दिनों में करवाई और 15 दिनों में मूल्यांकन पूरा कर आज परिणाम घोषित कर रहा है। यह गति, पारदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है।”
UP Board Result 2025 Website: डिजिलॉकर से यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे जांचें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डिजिलॉकर के माध्यम से यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं:
- डिजिलॉकर परिणाम पोर्टल results.digilocker.gov.in पर विजिट करें।
- फिर ‘बोर्ड रिजल्ट’ सेक्शन में जाएं और ‘यूपी बोर्ड’ का चयन करें।
- उसके बाद, परीक्षा वर्ष 2025, कक्षा 10वीं/12वीं सेक्शन में जाएं।
- रोल नंबर, कक्षा और जन्म तिथि/ माता का नाम दर्ज करें।
- चेक बॉक्स पर क्लिक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर यूपी बोर्ड परिणाम दिखाई देगा, इसे जांचें व डाउनलोड करें।
UP Board 10th Result 2025: पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत
नीचे दी गई सारणी में यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट में पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| वर्ष | लड़कियों का पास प्रतिशत | लड़कों का पास प्रतिशत | कुल उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 2024 | 93.40% |
86.05%
|
89.55%
|
| 2023 | 93.34% |
86.64%
|
89.78% |
| 2022 | 91.69% |
85.25%
|
88.18%
|
| 2021 | 99.55% |
99.52%
|
99.53% |
| 2020 | 87.29% | 79.88% |
83%
|
UP Board 12th Result 2025: पिछले 5 वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
विद्यार्थी नीचे दी गई सारणी में यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट में पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| वर्ष | लड़कियों का पास प्रतिशत | लड़कों का पास प्रतिशत | कुल उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 2024 |
88.42%
|
77.78%
|
82.60%
|
| 2023 | 83% | 69.34% | 75.52% |
| 2022 |
90.15%
|
81.21%
|
85.33%
|
| 2021 | 98.40% |
97.47%
|
97.88% |
| 2020 | 81.96% |
68.88%
|
74% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम