Trusted Source Image

UP Board Results 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी @upmsp.edu.in; जिलेवार टॉपर्स लिस्ट

Saurabh Pandey | April 25, 2025 | 06:45 PM IST | 8 mins read

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे 20 अप्रैल 2024 को घोषित किए थे, लेकिन इस बार बोर्ड की तरफ से इसमें पांच दिन की देरी हुई है।

Back

UP Board Class 10 Syllabus 2025-26

Download the UP Board Class 10 Syllabus 2025-26 with updated subjects & marking scheme. Plan smartly and prepare well to score high in your upcoming board exams.

Download Now
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 Digilocker पर चेक कर सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 Digilocker पर चेक कर सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया।

UP Board Class 10th 2026 QP's: Hindi | Computer | Social Science | English | Science | Maths

UP Board Class 10th 2026 Answer Key: Hindi | Computer | Social Science | English | Maths

UP Board 10th 2026: Revised Time Table | Exam Centre List PDF 

UP Board 10th: Syllabus 2025-26Previous Year's Question Papers

यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट साथ-साथ टॉपर्स के नाम की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार आंकड़े भी जारी किए हैं।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट देखें

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट देखें

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। जहां छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस वर्ष 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं में करीब 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

Also read UP Board Exam Result 2025: यूपी बोर्ड ने छात्रों को नंबर बढ़ाने, पास कराने वाले प्रलोभन से बचने की सलाह दी

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन का काम पूरा किया गया। इस दौरान नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए गए थे, जिसमें सीसीटीवी निगरानी और एसटीएफ की तैनाती शामिल थी।

up board result nic in: एसएमएस से चेक करें रिजल्ट

  • मोबाइल फोन पर एसएमएस इनबॉक्स खोलें।
  • अब UP10 या UP12 रोल नंबर टाइप करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करने के बाद 56263 पर एसएमएस भेजें।
  • अब यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा।
  • यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें।

तीन करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी

इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54,94,620 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से कक्षा 10वीं के लिए 29,47,311 और कक्षा 12वीं के लिए 25,47,309 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में करीब 1.25 लाख शिक्षकों को लगाया गया था, जिन्होंने तय समयसीमा के भीतर 3.50 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। होगी।

April 25, 2025 | 06:45 PM IST

UP Board Results 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 टॉपर्स

  • यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में यश प्रताप सिंह 97.83% अंक हासिल कर टॉपर बने।
  • कक्षा 12वीं की परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉपर बनीं।

April 25, 2025 | 06:01 PM IST

UP Board Results 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड 12th मार्कशीट विवरण

April 25, 2025 | 05:29 PM IST

UP Board Results 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।


इसे भी पढ़ें - UP Board Result 2025 Toppers: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने हासिल किया पहला स्थान, टॉपर्स लिस्ट जानें

April 25, 2025 | 04:58 PM IST

UP Board Results 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट लिंक 2025

  • यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट - upmsp.edu.in/ResultHighSchool.aspx
  • यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट - upmsp.edu.in/ResultIntermediate.aspx


इसे भी पढ़ें - UP Board 12th Topper 2025: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी, 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया

April 25, 2025 | 04:34 PM IST

UP Board Results 2025 (Out) Live: 10th रिजल्ट जिला-वार टॉपर्स लिस्ट


रैंकछात्र का नामजिले का नामअंक प्रतिशत

1

अनिकेत शर्मा

बागपत

96.67%

2

अभिमन्यु वर्मा

बाराबंकी

95.83%

3

योगेश प्रताप

बाराबंकी

95.33%

4

शोभित कुमार

कानपुर

94.83%

4

गौरव

मुरादाबाद

94.83%

4

शिवानी शर्मा

महमूदाबाद

94.83%

5

अंशिका बघेल

आगरा

94.67%

5

नितेश कुमार

बाराबंकी

94.67%

5

हिमांशी विश्वकर्मा

फतेहपुर

94.67%

6

उज्ज्वल तोमर

बड़ौत

94.50%

6

दीक्षा पांडे

महाराजगंज

94.50%

6

ऋषभ सिंह

बुधनपुर

94.50%

6

निशांत पटेल

फतेहपुर

94.50%

7

अर्पित यादव

इटावा

94.33%

7

काजल

हाथरस

94.33%

7

दीपिका

इटावा

94.33%

7

अर्पित वर्मा

बाराबंकी

94.33%

7

आस्था श्रीवास्तव

डलमऊ

94.33%

8

अंकित अग्निहोत्री

फतेहपुर

94.17%

8

सृष्टि

प्रयागराज

94.17%

8

आकाश रावत

बाराबंकी

94.17%

8

भानवी द्विवेदी

फतेहपुर

94.17%

8

नमन

इलाहाबाद

94.17%

9

शोभित वर्मा

अलीगढ़

94%

9

अंकुश दुबे

सुल्तानपुर

94%

9

अलीशा अंसारी

मदियाओ

94%

9

रोशन चौरसिया

प्रतापगढ़

94%

9

आकाश कुशवाह

आगरा

94%

9

गार्गी यादव

प्रयागराज

94%

10

अरशद इकबाल

शाहजहांपुर

93.83%

10

अर्शिमा शेख

कानपुर

93.83%

10

वैशाली शर्मा

रायबरेली

93.83%

10

अलका सिंह

इलाहाबाद

93.83%


April 25, 2025 | 03:53 PM IST

UP Board Results 2025 (Out) Live: 12th रिजल्ट जिला-वार टॉपर्स लिस्ट


टॉपर्स का नामजिले का नामप्राप्त अंक प्रतिशत
महक जायसवालप्रयागराज97.20%
साक्षीअमरोहा96.80%
आदर्श यादवसुल्तानपुर96.80%
शिवानी सिंहप्रयागराज96.50%
अनुष्का सिंहकौशाम्बी96.50%
मोहिनीइटावा96.50%
शिप्राप्रयागराज96.20%
प्रगतिकासगंज96.00%
तूबा खानबरेली96.00%
आंशिका तिवारीबाराबंकी96.00%
मयंक सिंहमुरादाबाद95.80%
निशाअमरोहा95.80%
डिम्पल मौर्याबरेली95.80%
स्नेहा मिश्राइटावा95.80%
दीपिकाइटावा95.60%
अभिषेक मद्धेशियामहाराजगंज95.60%
दीपांशु कौशिकहमीरपुर95.40%
मान्याअमरोहा95.40%
जीविका श्रीवास्तवकानपुर नगर95.20%
अनुराधा राजपूतकन्नौज95.20%
मृदुलसीतापुर95.00%
शगुन यादवअम्बेडकर नगर95.00%

April 25, 2025 | 03:18 PM IST

UP Board Results 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in पर जारी

April 25, 2025 | 03:03 PM IST

up board exam result 2025: असफल विद्यार्थियों को सीएम योगी का मंत्र

विद्यार्थियों!

विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें।

सफलता आपकी राह देख रही है...


April 25, 2025 | 02:50 PM IST

10th result 2025 up board: छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड 10वीं में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 11,49,984 छात्र तथा 11,44,138 छात्राएं हैं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 है। कुल परीक्षार्थियों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.21 फीसदी अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत 21.29 अधिक है।

April 25, 2025 | 02:33 PM IST

up board 12th result :12वीं में छात्राओं का प्रतिशत छात्रों से अधिक

यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने लड़कों पछाड़ दिया है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर है। लड़कियों का रिजल्ट 86.37 प्रतिशत तो लड़कों का रिजल्ट 76.60 प्रतिशत है।

April 25, 2025 | 02:10 PM IST

upmsp up board result 2025: परीक्षार्थियों के आंकड़े

हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 है। परीक्षा में 2536104 संस्थागत, 9711 व्यक्तिगत कुल 2545815 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। सम्मिलित परीक्षार्थियों में 1327024 छात्र तथा 1218791 छात्राएं हैं।


April 25, 2025 | 01:54 PM IST

up board exam result 2025: जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं में जेल के परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा। 10वीं में जेल में निरुद्ध बंदी 94 परीक्षार्थियों में से 91 उत्तीर्ण हुए, इनका पास प्रतिशत 96.81 रहा। वहीं 12वीं में जेल में निरुद्ध बंदी 105 परीक्षार्थियों में से 91 उत्तीर्ण हुए, इनका पास प्रतिशत 86.67 रहा है।

April 25, 2025 | 01:32 PM IST

up board result 12 Toppers: यूपी बोर्ड इंटर टॉपर

  • यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।
  • दूसरे स्थान पर साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह रहीं, जिन्होंने संयुक्त रूप से 96.80 फीसदी अंक हासिल किया है।
  • तीसरे स्थान पर मोहिनी रहीं, जिन्होंने 96.40 फीसदी अंक हासिल किया है।

April 25, 2025 | 01:14 PM IST

up board result 10 Toppers:हाईस्कूल टॉपर्स लिस्ट

  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
  • दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से अंशी और अभिषेक कुमार यादव रहे, जिन्होंने - 97.67 प्रतिशत
  • तीसरे स्थान पर - तीन विद्यार्थी रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता रहीं, तीनों ने 97.50 फीसदी अंक हासिल किया है।

April 25, 2025 | 01:02 PM IST

up board result 2025: सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई!

आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है।

आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!

April 25, 2025 | 12:48 PM IST

up board result 10 Toppers: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के छात्र हैं।

April 25, 2025 | 12:44 PM IST

up board result 2025 12 :इंटरमीडिएट टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।

April 25, 2025 | 12:43 PM IST

up board result 2025 12 :यूपी बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं में 81.5 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

April 25, 2025 | 12:33 PM IST

up board exam results 2025 link :यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

April 25, 2025 | 12:31 PM IST

upresults.nic: यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। बस कुछ ही क्षणों में रिजल्ट की घोषणा होगी।


April 25, 2025 | 12:24 PM IST

upmsp. edu. in: यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ ही देर में

यूपी बोर्ड रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम शुरू कर दिया है।

April 25, 2025 | 12:13 PM IST

www upmsp edu in 2025 result: बोर्ड ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं

यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि- सुबह की यह घड़ी सिर्फ एक परिणाम नहीं, एक नई यात्रा की शुरुआत है। सभी छात्र-छात्राओं को ढेरों शुभकामनाएं, आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली जीत है। शिक्षा के इस महापर्व में सबका स्वागत है।

April 25, 2025 | 11:53 AM IST

upmspresults.up.nic.in 2025: यूपी बोर्ड का ट्वीट

शिक्षा में उत्तर प्रदेश सबसे आगे! जब देश के अन्य बोर्ड परिणामों की तैयारी कर रहे हैं, UPMSP ने 54 लाख छात्रों की परीक्षा सिर्फ 17 दिनों में करवाई और 15 दिनों में मूल्यांकन पूरा कर आज परिणाम घोषित कर रहा है। यह गति, पारदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है।

April 25, 2025 | 11:38 AM IST

यूपी बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट कैसे देखें?

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद कक्षा 10वीं के छात्र यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
  • अपना रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  • यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट आपके सामने होगा।

April 25, 2025 | 11:22 AM IST

upmspresults.up.nic.in 2025: रिजल्ट वेबसाइट

यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि वर्ष 2025 के इनाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले सालों की तरह ही इस बार भी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

April 25, 2025 | 11:07 AM IST

upmsp result 2025 date: पिछले वर्षों की रिजल्ट डेट

  • वर्ष 2024 - 20 अप्रैल 2024
  • वर्ष 2023 - 25 अप्रैल 2023
  • वर्ष 2022 - 18 जून 2022
  • वर्ष 2021 - 31 जुलाई 2021
  • वर्ष 2020 - 27 जून 2020

April 25, 2025 | 10:53 AM IST

results.digilocker.gov.in class 10: डिजिलाॉकर पर रिजल्ट

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अगर आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट है तो मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करें।
  • अब लॉगिन करने के बाद अपने अकाउंट के डैशबोर्ड पर जाएं।
  • 10वीं की मार्कशीट देखने के लिए SSC Marksheet विकल्प चुनें।
  • इसके बाद “UP State Board of High School and Intermediate Examination” को सेलेक्ट करें।
  • अब अपना रोल नंबर डालें और परीक्षा वर्ष (2025) चुनें।
  • अब आपकी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

April 25, 2025 | 10:34 AM IST

www.upmsp.edu.in 2025: तीन करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी

इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54,94,620 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से कक्षा 10वीं के लिए 29,47,311 और कक्षा 12वीं के लिए 25,47,309 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में करीब 1.25 लाख शिक्षकों को लगाया गया था, जिन्होंने तय समयसीमा के भीतर 3.50 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।

April 25, 2025 | 10:00 AM IST

UP Board Result 2025 Live News: परीक्षार्थियों के आंकड़े

इस वर्ष, 25.56 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 हाई स्कूल की परीक्षा दी और 25.77 लाख छात्र कक्षा 12 इंटरमीडिएट की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनका रिजल्ट आज दोपहर साढ़े 12 बजे जारी किया जाएगा।

April 25, 2025 | 09:47 AM IST

upresults.nic: मार्कशीट

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जिला/स्कूल कोड
  • समूह कोड
  • विषयवार थ्योरी अंक
  • विषयवार प्रैक्टिकल अंक
  • कुल मार्क
  • अधिकतम अंक
  • परिणाम/डिवीजन

April 25, 2025 | 09:30 AM IST

upmsp.result.edu.in 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं। 
  • अब कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपकी डिजिटल मार्कशीट प्रदर्शित होगी।

April 25, 2025 | 09:04 AM IST

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 10th 12th

यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

April 25, 2025 | 08:43 AM IST

upmsp up board result 2025: 15 दिनों में तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रदेशभर में 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गई। कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक चला। 15 दिनों में तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।

April 25, 2025 | 08:23 AM IST

up board result kab nikalega: 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन का काम पूरा किया गया। इस दौरान नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए गए थे, जिसमें सीसीटीवी निगरानी और एसटीएफ की तैनाती शामिल थी

April 25, 2025 | 08:02 AM IST

​result up board 2025: परीक्षा कब हुई थी?

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस वर्ष 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं में करीब 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

April 25, 2025 | 07:38 AM IST

UP Board Results 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक किया जा सकेगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

April 25, 2025 | 07:36 AM IST

UP Board Results 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा

यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट साथ-साथ टॉपर्स के नाम की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।

April 25, 2025 | 07:36 AM IST

UP Board Results 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications