Saurabh Pandey | April 19, 2025 | 02:40 PM IST | 2 mins read
राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जानकारी दी है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नतीजे अच्छे आएंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम से जुड़ी सभी जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जानकारी दी है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नतीजे अच्छे आएंगे।
ग्रेस मार्क्स का मतलब होता है कि अगर कोई छात्र पासिंग मार्क्स से थोड़े अंकों से पीछे रह जाता है, तो उसे बोर्ड की ओर से कुछ अतिरिक्त अंक देकर पास कर दिया जाता है। जैसे कि अगर किसी विषय में पासिंग मार्क्स 33 है और छात्र ने 31 या 32 अंक ही प्राप्त किए हैं, तो उसे ग्रेस देकर पास घोषित किया जा सकता है। यह पूरी प्रक्रिया बोर्ड की नीति और तय शर्तों के तहत की जाती है।
ग्रेस मार्क्स उन्हीं छात्रों को दिया जाता है जो 1 या 2 विषयों में बेहद कम अंतर से फेल हुए होते हैं। यदि छात्र सभी विषयों में खराब प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता। साथ ही, ग्रेस मार्क्स देने का निर्णय बोर्ड ही लेता है और यह तय मानकों पर आधारित होता है। इसका उद्देश्य यह होता है कि छात्रों का साल खराब न हो और वे अगली कक्षा में जा सकें।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होते हैं। किसी एक या दो विषय में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट्स को उस विषय की दोबारा परीक्षा देनी होगी, जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स न प्राप्त करने पर छात्रों को फेल करार दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रिजल्ट चेक करने के साथ ही वेबसाइट से मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर पाएंगे। मार्कशीट में छात्रों का रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विषयों के नाम, थ्योरी परीक्षा प्राप्त अंक, प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्तांक, टोटल मार्क्स, पूर्णांक, रिजल्ट का स्टेटस (पास या फेल), डिवीजन आदि विवरण दर्ज होगा।