UP Ayush UG Counselling 2025: यूपी आयुष यूजी राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, मेरिट सूची, चॉइस फिलिंग डेट जानें
Saurabh Pandey | October 31, 2025 | 05:48 PM IST | 1 min read
यूपी आयुष यूजी राउंड 3 के लिए सीटें नीट रैंक, श्रेणी और भरे गए विकल्पों के आधार पर आवंटित की जाएंगी। सीट आवंटन पत्र आधिकारि पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश आयुष विभाग ने यूपी आयुष यूजी के तीसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूपी आयुष काउंसलिंग पंजीकरण की प्रक्रिया और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपी आयुष यूजी राउंड 3 के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 1 नवंबर से 3 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची 3 नवंबर को शाम 6 बजे जारी की जाएगी।
UP Ayush UG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग डेट
यूपी आयुष यूजी काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज के लिए चॉइस फिलिंग 3 नवंबर से कर सकते हैं, जबकि अपनी पसंद लॉक करने की समय सीमा 5 नवंबर दोपहर 2 बजे तक है।
UP Ayush UG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट
यूपी आयुष यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए अंतरिम सीट आवंटन सूची का प्रकाशन 6 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। नोडल सेंटर पर अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन 7 नवंबर से 8 नवंबर तक होगा। जबकि आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं आवंटित संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि 7 नवंबर से 10 नवंबर तक है।
यूपी आयुष यूजी राउंड 3 के लिए सीटें नीट रैंक, श्रेणी और भरे गए विकल्पों के आधार पर आवंटित की जाएंगी। सीट आवंटन पत्र आधिकारि पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड करना होगा।
UP Ayush UG Counselling 2025: दस्तावेज सत्यापन नोडल सेंटर
उम्मीदवारों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन के लिए नोडल सेंटर राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, हैनीमेन चौराहा, विराज खण्ड-1, गोमती नगर, लखनऊ है। काउंसलिंग की विस्तृत जानकारी अधिकृत वेबसाइट-www.upayushcounseling.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल