UP Assistant Professor 2022 Interview Letter: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 30, 2026 | 02:33 PM IST | 2 mins read
यूपीएचईएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 इंटरव्यू 21 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या - 51 के तहत सहायक आचार्य (Assistant Professor) भर्ती 2022 के लिए साक्षात्कार चरण का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 इंटरव्यू लेटर जांच सकते हैं।
यूपीएचईएससी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी सहायक प्रोफेसर 2022 साक्षात्कार कार्यक्रम के लिए चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अपना प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सहायक आचार्य के 33 विषयों में 910 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 18 व 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल 3155 अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग द्वारा 9 जून, 2026 को घोषित किया गया था।” यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और अंतिम मेरिट सूची चरण शामिल है।
UPHESC Assistant Professor Interview Letter 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक www.upessc.net/ap2022callletter/Login.aspx पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPESSC Assistant Professor 2022 Interview Schedule: साक्षात्कार कार्यक्रम
नीचे सारणी में यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 इंटरव्यू शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | साक्षात्कार तिथि | विषय |
|---|---|---|
|
1 |
21 जुलाई 2026 (मंगलवार) |
अर्थशास्त्र |
|
2 |
22 जुलाई 2026 (बुधवार) |
वनस्पति विज्ञान, दर्शनशास्त्र |
|
3 |
23 जुलाई 2026 (गुरुवार) |
रसायन विज्ञान |
|
4 |
24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) |
अंग्रेजी |
|
5 |
28 जुलाई 2026 (मंगलवार) |
कृषि अर्थशास्त्र, मानवशास्त्र, भूगोल |
|
6 |
29 जुलाई 2026 (बुधवार) |
भौतिकी, मनोविज्ञान |
|
7 |
30 जुलाई 2026 (गुरुवार) |
चित्रकला, संस्कृत, उर्दू |
|
8 |
31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) |
प्राचीन इतिहास, सैन्य विज्ञान/रक्षा अध्ययन, संगीत (गायन) |
|
9 |
4 अगस्त 2026 (मंगलवार) |
शिक्षा, इतिहास |
|
10 |
5 अगस्त 2026 (बुधवार) |
पशुपालन एवं डेयरी, संगीत (तबला), शारीरिक शिक्षा, प्राणी विज्ञान |
|
11 |
6 अगस्त 2026 (गुरुवार) |
विधि (लॉ), राजनीति विज्ञान |
|
12 |
7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) |
हिंदी, गणित |
|
13 |
11 अगस्त 2026 (मंगलवार) |
हिंदी |
|
14 |
12 अगस्त 2026 (बुधवार) |
एशियाई संस्कृति, उद्यानिकी, संगीत (सितार/वाद्य), समाजशास्त्र, सांख्यिकी |
|
15 |
13 अगस्त 2026 (गुरुवार) |
वाणिज्य, गृह विज्ञान |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी