UP Anganwadi Recruitment: यूपी के 5 जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, upanganwadibharti.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 15, 2026 | 01:33 PM IST | 1 min read
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार संबंधित जिले में अधिसूचित पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 है।
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रामपुर, बिजनौर, भदोही, संतकबीरनगर और बांदा जिलें में चल रही है। वहीं गोरखपुर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है।
UP Anganwadi Recruitment 2026: आयुसीमा
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदिका की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदिका को रिक्त पद के वार्ड / ग्राम सभा की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
UP Anganwadi Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
- रामपुर - 227 पद
- बिजनौर - 41 पद
- भदोही - 7 पद
- संतकबीरनगर - 5 पद
- बांदा - 11 पद
UP Anganwadi Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
यूपी आंगनवाडी सहायिका की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट या उसके समकक्ष होंगी तथा मेरिट सूची इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। एक आंगनवाड़ी केन्द्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर नही की जाएगी।
यूपी आंगनवाडी भर्ती के लिए निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र के संबंध में तहसील से आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से बने निवास और जाति प्रमाण-पत्र ही मान होंगे, जिनका ऑनलाइन सत्यापन संभव हो। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर उपलब्ध फार्मेट पर ऑनलाइन और सही-सही सावधानीपूर्वक भरे जाएंगे। यदि आवेदन करने में कोई त्रुटि होती है या कोई तथ्य/आकड़े/ शैक्षिक अभिलेखों के प्राप्तांक/पूर्णांक गलत या कूटरचित पाए जाएंगें तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा