UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के 69,206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | November 9, 2025 | 12:44 PM IST | 2 mins read
यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2025 के लिए मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन तथा पोस्ट-ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आंगनवाड़ी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upanganwadibharti.in पर जाकर यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के अंतर्गत बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी के कुल 69,206 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कार्यकत्री के 7952 पद और सहायिका के 61,254 पद शामिल हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग है।
UP Anganwadi Vacancy 2025: पात्रता मानदंड
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास महिला अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
- आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका केवल अपने निवास स्थान की ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र)/ वार्ड (शहरी क्षेत्र) में आवेदन करने की पात्र हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, हापुड़, सिद्धार्थ नगर, अमरोहा लास्ट, ललितपुर और प्रतापगढ़ जिले में आंगनवाड़ी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना अन्य जिलों के लिए 10 दिनों के भीतर यूपी आंगनवाड़ी की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
आगे कहा गया कि, विवाहित महिला को आवेदन ससुराल के निवास प्रमाण पत्र के आधार पर करना होगा। यदि किसी आवेदिका द्वारा कोई तथ्य या अभिलेख फर्जी/असत्य पाया जाता है, तो आवेदन या नियुक्ति निरस्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
UP Anganwadi Worker Recruitment 2025 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
निम्निलखित चरणों का पालन करके यूपी आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘महत्वपूर्ण लिंक’ सेक्शन कर विजिट करें।
- अब ‘Anganwadi Worker Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम