UP Anganwadi Recruitment 2024: यूपी आंगनवाड़ी के 23753 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | March 17, 2024 | 11:35 AM IST | 2 mins read
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर्स की भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगें हैं। यूपी आंगनवाड़ी वर्कस की भर्ती महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत यूपी के प्रत्येक जिले में की जाएगी। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।
आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकती हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती अभियान के तहत 23,753 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2024 से ऑनलाइन माध्यम में शुरू कर दी गई है।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। वहीं, आवेदन के लिए महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन के लिए महिला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास हो। इसके अलावा कैंडिडेट आवेदन करने वाले जिले में संबंधित वार्ड या ग्राम सभा का स्थायी निवासी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read UPPSC APS Mains Exam 2024: यूपीपीएससी अपर निजी सचिव मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के तहत महिला उम्मीदवारों का चयन सीधी भर्ती के तहत होगा। कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन किया जाएगा। हालाँकि, चयनित उम्मीदवारों के लिए अभी मासिक वेतन की घोषणा नहीं की गई है।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- होमपेज, पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने जिले के आगे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और इसे सबमिट करें।
- इसके बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती लिंक 2024: आवश्यक दस्तावेज
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक प्रमाण पत्र , आयु सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र, सरकारी पहचान पत्र होना चाहिए। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल