UP Board Exam 2024: यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, जानें एग्जाम से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश
Santosh Kumar | February 22, 2024 | 07:36 AM IST | 2 mins read
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में इस बार लगभग 55 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) आज यानी 22 फरवरी से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू करेगा। बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूपी प्रशासन परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लाइव मॉनिटरिंग, सीसीटीवी, और अन्य तरीकों का उपयोग कर रहा है।
इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 में बोर्ड परीक्षा में लगभग 55 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें लगभग 29 लाख उम्मीदवार 10वीं कक्षा की परीक्षा में और 25 लाख उम्मीदवार 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा राज्य के 75 जिलों के 8265 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
UP Board Exam Guidelines: जरूरी दिशानिर्देश
- परीक्षा के लिए जाते समय आवश्यक वस्तुएं जैसे एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे फोटो आईडी कार्ड, पेन, पेंसिल ले जाना न भूलें।
- एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देशों के अनुसार परीक्षा स्थल पर पहुंचें।
- परीक्षा केंद्र पर अपने साथ किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, घड़ी, ब्लूटूथ आदि न ले जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर केवल वही चीजें ले जाएं जिनकी अनुमति है, जैसे परीक्षा सामग्री और फेल्ट बॉक्स आदि।
- परीक्षा की शुरुआत में पेपर को ध्यान से पढ़ें और दिए गए निर्देशों को समझें।
- परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी पर्यवेक्षक बाहरी होंगे और जिस विषय की परीक्षा हो रही है उस विषय के शिक्षकों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।
- प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो पर्यवेक्षक होंगे, जबकि 40 से अधिक छात्रों वाले परीक्षा कक्ष में तीन पर्यवेक्षक होंगे।
- पर्यवेक्षकों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी।
Also read UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 आज, पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई छात्रों की संख्या
UP Board 10th, 12th Exam : नकल विरोधी योजना
- यूपी बोर्ड नकल विरोधी योजना के तहत यूपी बोर्ड परीक्षकों को बारकोड वाले आईडी कार्ड दिए जाएंगे। इसके चलते परीक्षा केंद्र के अंदर पर्यवेक्षक नहीं बदला जा सकेगा।
- परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ में एक बड़ा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम और 5 क्षेत्रीय केंद्र भी तैयार किए जाएंगे।
- यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. सभी प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित की जाएंगी।
- स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) का गठन किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू की पैनी नजर रहेगी। वहीं, एसटीएफ का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना होगा।
- उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग एलआईयू और यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
अगली खबर
]UPSSSC VDO 2018 Result: यूपीएसएसएससी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी
उत्तर प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा यूपी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 व 27 जून 2023 को किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत 1,953 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’