UIIC Assistant Admit Card 2024: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस असिस्टेंट एडमिट कार्ड uiic.co.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | January 30, 2024 | 04:34 PM IST | 1 min read
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में असिस्टेंट पद पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने असिस्टेंट (सहायक) पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यूआईआईसी असिस्टेंट पद के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी को किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा को छोड़कर सभी विषय के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मिलेंगे। ऑनलाइन आयोजित होने वाली इस परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे रहेगी। इसी दौरान उम्मीदवारों से 250 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए 18 दिसंबर 2023 से 8 जनवरी 2024 तक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
यूआईआईसी असिस्टेंट पद पर चयन के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा, रीजनल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्क का भी प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे।
UIIC Assistant admit card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- फिर ‘सहायक भर्ती-2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट रख लें।
यूआईआईसी असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 37,000 रुपये वेतन के रूप में दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत सहायक के 300 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें