UBI LBO Admit Card 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एलबीओ एडमिट कार्ड जारी, 6 दिसंबर तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | November 28, 2024 | 05:28 PM IST | 2 mins read
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लोकल बैंक ऑफिसर (UBI LBO) भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,500 पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूबीआई एलबीओ परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर यूबीआई एलबीओ 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
लोकल बैंक ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूबीआई एलबीओ हाल टिकट कैंडिडेट 6 दिसंबर, 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,500 पदों को भरा जाएगा।
यूनियन बैंक लोकल बैंक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नाम, फोटो, परीक्षा विवरण और हस्ताक्षर सहित व्यक्तिगत विवरण सत्यापित कर लेना चाहिए। चयन प्रक्रिया में आवेदकों या पात्र उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा/ व्यक्तिगत साक्षात्कार, स्थानीय भाषा परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण को शामिल किया जाएगा।
एग्जाम पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा में 155 प्रश्न और अधिकतम अंक 200 होंगे। वर्णनात्मक पत्र लेखन और निबंध सेक्शन को छोड़कर एमसीक्यू आधारित प्रश्नों के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई या 0.25 अंक काटा जाएगा।
यूनियन बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी परीक्षा 2024 एक ऑनलाइन परीक्षा है। यूबीआई एलबीओ एग्जाम 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूनियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UBI LBO Admit Card 2024 Download: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एलबीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- पेज को स्क्रॉल करें और About US सेक्शन में करियर्स पर क्लिक करें।
- अब डाउनलोड कॉल लेटर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- हाल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार