UKSSSC Constable Recruitment 2026: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 1694 पदों के लिए जारी, पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 09:37 AM IST | 2 mins read

यूकेएसएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-3 के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सीधी भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत वर्दीधारी सिपाही (समूह ‘ग’) के 1694 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर शुरू होगी।

UKSSSC Constable Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता

आवेदक ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्य इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण किया हो या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अन्य योग्यताएं समान होने पर प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 वर्ष की सेवा देने वाले या नेशनल कैडेट कोर का “बी” अथवा “सी” प्रमाण-पत्र प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

UKSSSC Constable Various Post Recruitment 2026: आवेदन के लिए पात्रता

  • अभ्यर्थी का उत्तराखंड राज्य में स्थित किसी सेवायोजन कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि तक पंजीकरण हुआ हो ।
  • अभ्यर्थी के पास उत्तराखंड राज्य का मूल निवास/ स्थाई निवास प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर समूह ‘ग’ के सीधी भर्ती के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होगा, जिसने अपनी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट अथवा इनके समकक्ष स्तर की शिक्षा उत्तराखंड राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों से उत्तीर्ण की हो।

UKSSSC Police Constable Recruitment 2026 Notification: आवेदन शुल्क

यूकेएसएसएसी पुलिस कांस्टेबल 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित/ उत्तराखंड के ओबीसी कैंडिडेट को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। राज्य के एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग के लिए 150 रुपये है। अनाथ अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 28 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2026 तक का समय दिया गया है। लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 4 अप्रैल, 2027 है।

Also read UP Police Constable 2025 Score Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

UKSSSC Police Constable 2026 Vacancy Details: पदवार रिक्तियां

आयोग ने उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1694 रिक्त पदों की घोषणा की है। इनमें पुलिस विभाग, वन विभाग, कारागार प्रशासन और परिवहन विभाग के विभिन्न पद शामिल हैं। पद-वार रिक्तियों का विवरण नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

क्रम संख्या पद का नाम/ विभाग का नाम वेतनमान पदों की संख्या

1

उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) (उत्तराखंड पुलिस विभाग)

21,700 रुपये–69,100 रुपये तक (लेवल–03)

464

2

उत्तराखंड आरक्षी पीएसी / आईआरबी (पुरुष) (उत्तराखंड पुलिस विभाग)

284

3

उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (महिला) (उत्तराखंड पुलिस विभाग)

238

4

फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष / महिला) (उत्तराखंड पुलिस विभाग)

201

5

वन आरक्षी (वन विभाग, उत्तराखंड)

171

6

स्पेशल टाईगर गार्ड्स (वन विभाग, उत्तराखंड)

75

7

बंदीरक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड)

117

8

महिला बंदीरक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड)

27

9

सचिवालय रक्षक (सचिवालय प्रशासन-3, उत्तराखंड)

54

10

आबकारी सिपाही (आबकारी विभाग, उत्तराखंड)

45

11

परिवहन आरक्षी (परिवहन विभाग, उत्तराखंड)

18

योग

1694

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]