UKSSSC ABT Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | September 21, 2026 | 02:34 PM IST | 2 mins read

यूकेएसएसएससी एबीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूकेएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) ने आज सहायक बोरिंग टेक्नीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से उत्तराखंड असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

यूकेएसएसएससी एबीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट हॉल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, माता-पिता का नाम, परीक्षा का नाम, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि व दिन, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और रिपोर्टिंग समय जांच सकते हैं।

असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में उल्लिखित सामग्री लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also read RPSC Interview Dates 2026: आरपीएससी ने डिप्टी जेलर और सहायक आचार्य पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल किया जारी

नोटिस में कहा गया कि, “प्रवेश पत्र 21 सितंबर 2026 से आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट को प्रवेश पत्र अलग से डाक, ईमेल आदि माध्यम से भेजे नहीं जाएंगे।”

यूकेएसएसएससी ने अभ्यर्थियों से कहा कि डाउनलोड प्रवेश पत्र में बार-कोड होना चाहिए। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट पर उपलब्ध तिथि व समय पर निर्धारित केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UKSSSC Assistant Boring Technician 2025 Admit Card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेएसएसएससी एबीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल यूकेएसएसएससी की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘सहायक बोरिंग टेक्नीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर 2025-प्रवेश पत्र’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और प्रवेश पत्र जांचें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]