UKPSC Upper PCS Admit Card 2026: उत्तराखंड अपर पीसीएस एडमिट कार्ड psc.uk.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड अपर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उममीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड अपर पीसीएस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारो को अपना एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, साथ ही परीक्षा केंद्र परिवर्तन से जुड़े किसी भी अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
UKPSC Upper PCS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एडमिट कार्ड' सेक्शन खोजें।
- 'कंबाइंड स्टेट सिविल/ अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद यूकेपीएससी अपर पीसीएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इस पर दी गई सभी जानकारियों को चेक कर लें।
- अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
UKPSC Upper PCS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे।
Also read RRB Group D Result 2026 Live: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, जोन-वाइज मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ करें चेक
UKPSC Upper PCS Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सामान्य अध्ययन के लिए होगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए होगी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
UKPSC Upper PCS Exam 2026: दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए नियम
ऑनलाइन आवेदन में स्वयं श्रुतलेखक लाने का दावा करने वाले दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को विज्ञापन में निर्धारित संबंधित प्रारूप पर प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। इसके साथ ही श्रुतलेखक की दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट एवं प्रमाण-पत्र तथा श्रुतलेखक के आधार कार्ड की फोटोकॉपी उपलब्ध कराना आवश्यक है।
वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने आयोग से श्रुतलेखक उपलब्ध कराने का विकल्प चुना है, उन्हें केवल निर्धारित प्रारूप पर अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में जमा करना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को हरिद्वार नगर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा और वे परीक्षा से दो दिन पहले यानी 27 नवम्बर, 2026 को आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर आयोग द्वारा अनुमन्य श्रुतलेखक से मिल सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी