UKPSC Lecturer Recruitment 2024: यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, चयन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | November 6, 2024 | 10:43 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह ग’) सेवा के तहत चयनित उम्मीदवारों को 46,000 रुपये से 1,51,100 रुपये (लेवल 8 के तहत) वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) कल यानी 7 नवंबर को उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता-समूह ‘ग’) सेवा सामान्य/महिला शाखा परीक्षा-2024 के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 172.30 रुपये, एससी/ एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः 82.30 रुपये और 22.30 रुपये है।
सफलतापूर्वक यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार 19 नवंबर से 28 नवंबर तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। यूकेपीएससी लेक्चरर करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Also read UGC NET December 2024 Notification: यूजीसी नेट दिसंबर नोटिफिकेशन ugcnet.nta.ac.in पर जल्द
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 613 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से लेक्चरर मेल के 550 और लेक्चरर फीमेल के 63 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन चरणों में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हो। साथ ही आवेदक एलटी डिप्लोमा या बीएड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
UKPSC Lecturer Group C Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- UKPSC की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, भर्ती संबंधित लिंक का चयन करें।
- इसके बाद ‘UKPSC लेक्चरर भर्ती 2024’ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार