UKPSC Lecturer Admit Card 2026: यूकेपीएससी लेक्चरर एडमिट कार्ड psc.uk.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 16, 2026 | 11:33 AM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। हिंदी और इतिहास विषय की परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
यूकेपीएससी लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नोटिस में कहा गया कि अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर यूकेपीएससी लेक्चरर हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
उत्तराखंड लेक्चरर ग्रुप सी 2025 लिखित परीक्षा हिंदी विषय के लिए 30 मई को और इतिहास विषय के लिए 31 मई को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र की परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय सत्र की परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।
यूकेपीएससी लेक्चचर 2025 एग्जाम ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर लगभग 1 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा।
इससे पहले, आयोग ने भौतिकी विषय के लिए लिखित परीक्षा 9 मई को और नागरिक शास्त्र के लिए परीक्षा 10 मई को आयोजित की गई थी। यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 808 प्रवक्ता ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट सूची शामिल है।
UKPSC Lecturer Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूकेपीएससी लेक्चचर ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- ‘यूकेएसएसई-लेक्चरर एग्जाम 2025’ पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन पर जाएं और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- उत्तराखंड लेक्चचर एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच